{"_id":"684ab95e6be7af2577092915","slug":"cm-vishnudev-sai-inaugurated-and-performed-bhoomi-pujan-of-66-development-works-in-korba-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख
Thu, 12 Jun 2025 04:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में 24.11 करोड़ के 16 कार्यों का लोकार्पण और 199.77 करोड़ के 50 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान 223.88 करोड़ रुपये की लागत से 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 24.11 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का लोकार्पण और 199.77 करोड़ रुपये के 50 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था सुचारू रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित रहे। सीएम और डिप्टी सीएम का पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने कोरबा जिला जेल के समीप ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण किया और सभा को संबोधित करते हुए उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन