फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai attended the inauguration ceremony of the National Mango Festival

Raipur News: 'राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

Fri, 29 May 2026 07:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 May 2026 07:50 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai attended the inauguration ceremony of the National Mango Festival
'राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026’ में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका के साथ सम्मिलित हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी को राष्ट्रीय आम महोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले कुछ वर्षों से मुझे इस महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन


महोत्सव में विविध स्वाद, गुणवत्ता और विशेषताओं से परिपूर्ण 250 से अधिक प्रजातियों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो हमारे देश-प्रदेश की समृद्ध उद्यानिकी परंपरा, किसानों के परिश्रम और कृषि विविधता को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महोत्सव आम उत्पादक किसानों को नई तकनीकों, नवाचारों और बाजार की बेहतर संभावनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उद्यानिकी क्षेत्र को नई दिशा और गति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed