{"_id":"660d41ba87e968001409edfe","slug":"cm-vishnudev-counter-attack-on-mahant-statement-said-in-mahasamund-hit-me-first-stick-taunt-on-bhupesh-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत के बयान पर सीएम विष्णुदेव ने किया पलटवार; महासमुंद में मंच से कहा- पहिला लाठी मोला मारव, भूपेश पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत के बयान पर सीएम विष्णुदेव ने किया पलटवार; महासमुंद में मंच से कहा- पहिला लाठी मोला मारव, भूपेश पर कसा तंज
Wed, 03 Apr 2024 05:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:17 PM IST
सार
सीएम साय ने कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है, तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूं, पहली लाठी मुझे मारे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है, तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूं, पहली लाठी मुझे मारे। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी को चौकीदार चोर है कहा था, जिसका जवाब देश की जनता ने अच्छे से दिया था। कांग्रेस के इस घटिया बयान का करारा जवाब जनता ही फिर से देगी।
पीएम मोदी पर दिया गया बयान शर्मनाक है- CM साय
महासमुंद में सीएम साय ने कांग्रेस से खुद को लाठी से मारने की चुनौती देते हुए कहा कि चरणदास महंत का देश के प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। सीएम साय ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महासमुंद लोकसभा से बहन रूपकुमारी चौधरी को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने मोदी की गारंटी में जो प्रमुख वादा था उसको सांय-सांय पूरा किया और सभी काम को सांय-सांय कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, उनके लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का बाय-बाय करना है।
सीएम साय ने पूर्व सीएम पर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, उन पर एफआईआर हुआ। कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया। किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता
महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी। महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा। साथ ही कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
चरणदास महंत का पीएम मोदी के खिलाफ बयान
चरणदास महंत ने राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन सभा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकता है तो वो भूपेश बघेल हैं, हम लोगों को लाठी चलाने वाला, नरेंद्र मोदी के सर को फोड़ने वाला आदमी चाहिए, जो भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही कर सकते हैं।