फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudeo deo sai taunt on Rahul Gandhi regarding mother, Share a     poem

'मां का अपमान बर्दाश्त नहीं': सीएम साय ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- वो अपने आचरण-व्यवहार से हो रहे एक्सपोज

Mon, 21 Sep 2026 06:34 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 06:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए निशाना भी साधा है।

विज्ञापन
CM vishnudeo deo sai taunt on Rahul Gandhi regarding mother, Share a     poem
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। इतने बड़े नेता को इस तरह से करना शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए सही नहीं है।

विज्ञापन



'मर्यादा बनाए रखने की दी सीख'
मुख्यमंत्री  मां के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की सीख दी है। उन्होंने यह संदेश ऐसे समय साझा किया है, जब इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडी प्रस्तुति को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इंदौर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की मिमिक्री की थी। प्रस्तुति के एक हिस्से में प्रधानमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद बुजुर्ग माताजी के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने को कहने से जुड़े प्रसंग को भी शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी ने जताई आपत्ति
इसे मामले को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि हास्य के नाम पर माँ और मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मंच पर मौजूद थे और प्रस्तुति पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हुई है। मुख्यमंत्री साय ने अपनी पोस्ट में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मां के प्रति भारतीय समाज की श्रद्धा, संवेदना और संस्कार पर बल दिया है। सीएम साय ने स्वर्गीय कवि ओम व्यास की मां पर केंद्रित प्रसिद्ध काव्य रचना का वीडियो भी साझा किया। माँ के त्याग, ममता, वात्सल्य और संतान के जीवन में उनके अतुलनीय स्थान को अभिव्यक्त करती यह रचना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच रही है। 




सीएम साय ने मां पर शेयर की कविता

"माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है,
माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है।
माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा,
माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगा।”







ओडिशा के राज्यपाल कंभमपति से की मुलाकात
सीएम साय ने कहा कि वे दो दिन का ओडिशा प्रवास पर थे। कल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जो महानदी जल का मामला है, वह बहुत जल्द सुलझने वाला है, क्योंकि दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी एनडीए की सरकार है। ऐसे में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है। दोनों प्रदेशों के हित को देखते हुए बहुत जल्द इसका समाधान होगा। कल शाम जगन्नाथ महाप्रभु का दर्शन पूजन किए और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किए। आज भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed