{"_id":"6ab14579f329879a420f3cc9","slug":"ganda-community-first-appointment-amit-tandi-become-delhi-state-president-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: राजधानी में गांड़ा समाज ने भरी हुंकार, महासमाज की पहली नियुक्ति, अमित तांडी बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: राजधानी में गांड़ा समाज ने भरी हुंकार, महासमाज की पहली नियुक्ति, अमित तांडी बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
Mon, 21 Sep 2026 08:26 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
गांडा समाज के पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
Chhattisgarh News: गांड़ा समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिये राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज (RGM) ने संगठन विस्तार की दिशा में अपना पहला कदम उठाया है। महासमाज ने अपनी पहली संगठनात्मक नियुक्ति की है। दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी एवं समाजसेवी अमित तांडी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज की स्थापना के बाद पहली बार संगठन के संस्थापक अधिवक्ता भगवानू नायक, राष्ट्रीय प्रभारी बनमाली छुरा एवं राष्ट्रीय युवा प्रभारी आशीष तांडी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली स्थित एक निजी होटल में नुआखाई मिलन समारोह एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने नुआखाई की परंपरा के अनुरूप एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गांड़ा समाज को देशभर में संगठित करने, नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक चेतना बढ़ाने और समाज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक पहचान दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।
राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज के संस्थापक अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा, “दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि पूरे भारत की आवाज का प्रमुख केंद्र है। दिल्ली से उठने वाली आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंचती है। इसलिए राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज ने संगठन विस्तार की शुरुआत दिल्ली से करने का निर्णय लिया है। हमारा उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले गांड़ा समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर समाज को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।”
विज्ञापन
राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज के राष्ट्रीय प्रभारी बनमाली छुरा ने कहा, “अब समाज जागरूक हो चुका है। हमें अपनी सामाजिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग होकर संगठित रूप से आगे बढ़ना होगा। आने वाले समय में राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज देश के विभिन्न राज्यों में संगठन खड़ा करेगा और समाज को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।”
राष्ट्रीय युवा प्रभारी आशीष तांडी ने कहा, “हम बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। युवा शक्ति ही समाज के भविष्य को नई दिशा दे सकती है।”
नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित तांडी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे लिए समाज प्रथम की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। मैं स्वयं एक गरीब परिवार और गांव से निकलकर पहले शहर और फिर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचा हूं। हमारे समाज का प्रत्येक भाई-बहन शिक्षा और मेहनत के बल पर आगे बढ़े, अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करे।
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज का संगठनात्मक विस्तार चरणबद्ध रूप से छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के उन विभिन्न राज्यों में किया जाएगा, जहां गांड़ा समाज के लोग निवासरत हैं। समाज के शिक्षित युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।