फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm vishnu deo sai odisha visit mohan charan majhi meeting development talks

ओडिशा दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: सीएम मोहन चरण माझी से की मुलाकात, दोनों राज्यों के रिश्तों पर बात

Sun, 20 Sep 2026 08:02 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 20 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्यों के आपसी संबंधों, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दौरे में साय लिंगराज मंदिर और पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
cm vishnu deo sai odisha visit mohan charan majhi meeting development talks
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ओडिशा प्रवास पर भुवनेश्वर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी संबंधों, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। दोनों राज्यों के शीर्ष नेतृत्व ने आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन


सहयोग और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और अधिक गति देने तथा जनता के हित से जुड़ी जनकल्याणकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बेहतर प्रशासनिक व सामाजिक तालमेल के साथ पूरे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का साझा संकल्प लिया गया है। इस दौरान दोनों पड़ोसी राज्यों के हित से संबंधित विषयों पर एक साथ मिलकर काम करने और आपसी सहयोग को लगातार मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर पहुंचकर लिंगराज मंदिर जाएंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह करीब 9:50 बजे अपने आधिकारिक निवास से स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे करीब 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का लिंगराज मंदिर जाने का कार्यक्रम है। यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

लिंगराज मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरी के लिए रवाना होंगे। उनके ओडिशा दौरे में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ दोनों राज्यों के बीच सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा अहम रही।


पुरी में भगवान जगन्नाथ के करेंगे दर्शन
ओडिशा यात्रा के अगले चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरी पहुंचेंगे। यहां वे प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे वे अपने होटल पहुंचेंगे।ओडिशा दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: सीएम मोहन चरण माझी से की मुलाकात, दोनों राज्यों के रिश्तों पर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed