फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai gave a gift to Pathalgaon in Jashpur

Jashpur: पत्थलगांव को सीएम साय ने दी सौगात, महाकुल यादव समाज ने मुख्यमंत्री को घी से तौलकर किया सम्मान

Sat, 02 Mar 2024 03:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 03:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  जशपुर दौरे पर पत्थलगांव को बड़ी सौगात दी है।उन्होंने पत्थलगांव में जिला कोर्ट का लिंक कोर्ट, अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Sai gave a gift to Pathalgaon in Jashpur
पत्थलगांव को सीएम साय ने दी सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  जशपुर दौरे पर पत्थलगांव को बड़ी सौगात दी है।उन्होंने पत्थलगांव में जिला कोर्ट का लिंक कोर्ट, अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की। साथ ही यह घोषणा भी की कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जायेगी।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर गृह जिले जशपुर पहुंचे हैं।जहां तामामुण्डा में अखिल भारतीय म्हाकुल समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। सीएम ने पत्नी कौशल्या साय के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पारिजात का पौधरोपण किया।इसके बाद सभास्थल पर महाकुल यादव समाज ने मुख्यमंत्री को घी से तौलकर उनका सम्मान किया।

विज्ञापन

 

 

सीएम ने कहा कि यादव समाज का आभारी रहूंगा जो सनातन धर्म को जागृत करने का प्रयास होता रहता है जिसके लिए समाज को बधाई देता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कई चीजों से तौलकर मेरा सम्मान किया गया लेकिन पहली बार म्हाकुल समाज ने मुझे घी से तौलकर मेरा बड़ा सम्मान किया है।मैं कृतज्ञ हूँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने इस दौरान गिरी गोवर्धन पर्वत तक पहुंच मार्ग सीसी रोड निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed