{"_id":"56dc2a3f4f1c1bf53d8b458d","slug":"cm-raman-singh-will-introduce-budget-in-assembly-on-9-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन सिंह का दसवा बजट, उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमन सिंह का दसवा बजट, उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
रमन सिंह
- फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह 9 मार्च को नए वित्त वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री लगातार दशवीं बार यह बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
राज्य की जनता की नजर भी रमन सिंह के नए बजट पर टिकी हुई हैं। यह बजट ही तय करेगा कि नए वित्त वर्ष में क्या सस्ता होगा और क्या महंगा। जनता के अलावा व्यापारियों, उद्योगपतियों और छोटे कारोबारियों की भी नजर इस बजट पर है।
विज्ञापन
प्रदेश के किसानों को भी मुख्यमंत्री के इस बजट से काफी उम्मीदे हैं। उनको आस है कि किसानों की फसल और उनके गावों के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री ने अपने बजट के पिटारे में कुछ न कुछ जरूर रखा होगा। सूखे के कारण फिलहाल प्रदेश में किसानों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। ऐसे में यह बजट उनके लिए कितनी राहत लेकर आएगा यह देखने की बात होगी।
विज्ञापन