फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm raman singh attended communal marriage

सीएम ने किया 2110 बेटियों का कन्यादान

Fri, 01 Feb 2013 10:31 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Feb 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
cm raman singh attended communal marriage

मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत डॉ. रमन ने प्रदेश की 2110 बेटियों का कन्यादान अपने हाथों से समर्पित किया। प्रदेश में पहली बार सामूहिक विवाह का विशाल आयोजन किया गया है। इस समारोह ने एक ही पंडाल में सर्वधर्म विवाह संपन्न कराए जाने की मिसाल भी पेश की।

विज्ञापन


साइंस कॉलेज मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विशाल सामूहिक विवाह समारोह में शासन और विभिन्न उद्योग समूहों की तैयारी देखते ही बन रही थी। विशाल पंडाल में सैकड़ों यज्ञवेदियों पर 4-4 जोड़ों के एक साथ कराए गए फेरों का दृश्य काफी मनमोहक था। गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धर्म और संप्रदाय के 2110 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी धर्मपत्नी वीणा सिंह के साथ सभी जोड़ों से मिले। वहीं समाज कल्याण मंत्री लता उसेंडी, लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री ननकीराम कंवर, परिवहन मंत्री राजेश मूणत आदि ने भी नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। प्रदेश के इस विशाल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंच से ही सार्वजनिक रूप से समाज कल्याण विभाग की मंत्री लता उसेंडी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की हजारों गरीब बेटियों के विवाह के लिए उसेंडी और उनके विभाग ने रात-दिन मेहनत करके इस पुनीत कार्य को संपन्न कराया है। 6 माह में फिर आयोजन- मख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस विशाल समारोह को देखकर इतने गदगद हो गए कि उन्होंने आगामी 6 माह के भीतर एक बार फिर विशाल सामूहिक विवाह कराने की घोषणा कर डाली। वहीं उन्होंने विवाह के लिए कुंवारे युवक-युवतियों को तैयार रहने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed