Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM paid obeisance to Mata Bamleshwari said this regarding the visit of ED and Amit Shah

Rajnandgaon: माता बम्लेश्वरी के दर पर सीएम ने टेका मत्था, ईडी और अमित शाह के दौरे को लेकर कही ये बात

Mon, 16 Oct 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल सपरिवार धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और विधिविधान से माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही माता के दरबार में सीएम ने अपने पोते का मुंडन संस्कार भी करवाया।

विज्ञापन
CM paid obeisance to Mata Bamleshwari said this regarding the visit of ED and Amit Shah
माता बम्लेश्वरी के दर पर सीएम ने टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां आज नवरात्र के दूसरे दिन सीएम भूपेश बघेल सपरिवार धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और विधिविधान से माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही माता के दरबार में सीएम ने अपने पोते का मुंडन संस्कार भी करवाया।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए अमित शाह के दौरे और ईडी के छापेमारी पर कहा की जब-जब अमित शाह आते हैं उसके पहले ईडी आती है, ईडी कार्रवाई करे उसमे तकलीफ नहीं है पर उनकी कार्रवाई सेलेक्टिव होती है यह गलत है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम ने कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक पर कहा कि धान खरीदी 20 क्विंटल की गई है, राहुल और प्रियंका के आगमन पर 10लाख लोगों को आवास देने की बात कही गई है जिसमे सात लाख लोगों के खाते में पैसे आवास बनाने के लिए डाल दिए गए हैं तो इस तरह 17 लाख आवास छत्तीसगढ़ में बनने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव में मंच से कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि केंद्र में कांग्रेस की जब सरकार थी तो छत्तीसगढ़ को कम बजट मिलता था,जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहां की अमित शाह झूठ बोल रहे हैं केंद्र में मनमोहन सिंह की जब सरकार थी तो धान खरीदी में क्विंटल के पीछे 100 रुपए बोनस दिया करती थी जिसे इन्होंने बंद कर दिया है जो राज्य बोनस देगा उससे चावल ही नहीं खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed