फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Kejriwal and Bhagwant Mann visit to Bastar tomorrow: Will give 10th guarantee to Chhattisgarh

CM केजरीवाल और भगवंत मान का बस्तर दौरा कल: छत्तीसगढ़ को देंगे 10वीं गारंटी, आप ने कहा- हमें भी दें मौका

Fri, 15 Sep 2023 07:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Sep 2023 07:24 PM IST
सार

रायपुर में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे के बाद कल 16 सितंबर को जगदलपुर में चौथा चुनावी दौरा होगा। इस दौरान केजरीवाल रायपुर में दिए 9 गारंटी के बाद कल बस्तर में 10वीं गारंटी देंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बस्तर में बड़ा चुनावी कार्ड खेलेंगे।

विज्ञापन
CM Kejriwal and Bhagwant Mann visit to Bastar tomorrow: Will give 10th guarantee to Chhattisgarh
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे के बाद कल 16 सितंबर को जगदलपुर में चौथा चुनावी दौरा होगा। इस दौरान केजरीवाल रायपुर में दिए 9 गारंटी के बाद कल बस्तर में 10वीं गारंटी देंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बस्तर में बड़ा चुनावी कार्ड खेलेंगे। अपनी 10वीं गारंटी से आदिवासी वोटर्स को प्रभावित करेंगे। बस्तर की 12 सीटों पर आप की पैनी नजर है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी जी जान से जुटी है। इस संबंध में 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जगदलपुर रैली में प्रदेश की जनता को 'आप' की 10वीं गारंटी की सौगात देंगे। 

विज्ञापन


'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने मौके पर बीजेपी-कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बस्तर ही वो जगह है जो रायपुर का रास्ता तय करती है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बस्तर ने दोनों दलों को मौका दिया। लेकिन बस्तरवासियों से छल करते हुए बीजेपी-कांग्रेस ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। वहीं अब बस्तर ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर ही नहीं आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेशवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन




लाखों की भीड़ जुटाने का किया दावा
'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान की रैली में लाखों बस्तरवासी शामिल होंगे। 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में होने वाली रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेशभर के 'आप' कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं संजीव झा 
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बस्तर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर 'आप' पदाधिकारियों से जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रायोजित रैली से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed