फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Jandarshan: Chief Minister Special Health Scheme under Cancer-stricken woman will be treated

CM Jandarshan: कैंसर से पीड़ित महिला ने लगाई मदद की गुहार, अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से होगा इलाज

Fri, 05 Jul 2024 12:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

सक्ती जिले से पहुंची एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसके पति नहीं है, बच्चा भी साथ नहीं रहता। पीड़ित महिला ने मदद के लिए सीएम साय को आग्रह किया।

विज्ञापन
CM Jandarshan: Chief Minister Special Health Scheme under Cancer-stricken woman will be treated
सीएम साय ने दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता को समस्याओं को सुनने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम रखा है। जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को होगा। प्रदेश के आम जनता अपनी समस्या लेकर सैकड़ों-हजारों की भीड़ में पहुंच रहे हैं। वहीं सीएम साय समस्या का समाधान निकल रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले से पहुंची एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसके पति नहीं है, बच्चा भी साथ नहीं रहता। पीड़ित महिला ने मदद के लिए सीएम साय को आग्रह किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed