फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh took review meeting of chhattisgarh govt schemes

पैरादान करने वाले किसान होंगे सम्मानित: CM भूपेश बोले- दिल्ली में बहुत प्रदूषण है, पराली न जलाएं, पैरादान करें

Wed, 16 Nov 2022 12:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

डोंगरगढ़ सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से बात करते हैं। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मिलती है। कहा कि, इस साल फसल बहुत अच्छी है। धान खरीदी के लिए व्यापक तैयारी की गई है। बाहरी धान की खरीदी न हो सके इसके लिए निर्देश दिए गए है। 

विज्ञापन
cm bhupesh took review meeting of chhattisgarh govt schemes
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पैरादान करने वाले किसानों को सम्मानित करें। जिससे वातावरण बने और पराली न जले। आज हमें पर्यावरण के लिए बहुत संवेदनशील होना पड़ेगा। दिल्ली में अभी बहुत अधिक प्रदूषण है। कहा कि, कार्बन उत्सर्जन न हो। पर्यावरण प्रदूषण न हो। इसमें समाज की, सबकी सहभागिता की जरूरत है। मुख्यमंत्री बघेल राजनांदगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को 2 करोड़
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि गौठान में बहुत अच्छी योजना संचालित है। गौठान में विभिन्न गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि, हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि जो उत्पादन हुआ है उसकी बिक्री हो जाए। रीपा में ऐसी गतिविधि का संचालन करें, जिसकी मार्केट में डिमांड हो इसके लिए निर्देशित किया है। मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट, इमली प्रोसेसिंग प्लांट है। इन उत्पादों की बिक्री अन्य राज्यों में भी हो सके, इस दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: आदिवासी आरक्षण कटौती पर CM भूपेश बोले-भाजपा के पापों को ढो रहे, सुधार के लिए विशेष सत्र बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रीपा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है
इससे पहले मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि, सी-मार्ट खोला गया है। मार्केट को ध्यान में रखा जाए। अगर मार्केट में डिमांड है, तो उन वस्तुओं के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि, गौठान में जो नहीं हो रहा है,वह रीपा में कराएं। रीपा अलग तरह की योजना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ले जाना है। अपने दायरे को बढ़ा कर लाभ लें। दंतेवाड़ा में 4 डेनेक्स संचालित हैं। जिन्हें अच्छा मार्केट मिल गया है। ढेंकी का चावल फेमस हो रहा है। ऐसे प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाए, जिसके लिए अच्छा मार्केट हो। 


युवा मितान क्लब के सदस्यों को ट्रेनिंग दें
सीएम बघेल ने अफसरों से कहा, युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा जुड़े हुए हैं। इसके मध्यम से शासकीय योजना का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं। क्लब के सदस्यों को ट्रेनिंग दें। अवैध शराब और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करें। कहा कि क्लब में शासकीय योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण दें, ताकि वे दूसरों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहित करें।
 

यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: सीएम बघेल का दो दिवसीय दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, डोंगरगढ़ को दी सौगात


सड़कें सुधारें, अवैध प्लॉटिंग रोकें
मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि सड़कों की स्थिति सुधारें। खराब सड़क जल्द ठीक करें। मोबाइल यूनिट पहुंच विहीन गांवों में पहुंचे। जंगल के क्षेत्र के गांवों में मोबाइल यूनिट की व्यवस्था हो। शिक्षकों की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि, झुरा डाबरी में अवैध प्लाटिंग की शिकायत आ रही है। इस पर रोक लगाएं।  प्रारंभिक तौर पर ही इस पर रोक लगा लें। जिससे बाद में समस्या नहीं होगी। डोंगरगढ़ में अन्य राज्य के लोग आते हैं, यहां सफाई पर विशेष ध्यान दें। अवैध शराब, सट्टा-जुआ  पर रोक लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed