{"_id":"643183a30a9908d1220105c7","slug":"cm-bhupesh-said-on-liquor-ban-will-not-happen-without-public-cooperation-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: CM भूपेश बोले- बिना जनसहयोग के नहीं होगी शराबबंदी, रमन ने 15 साल में कितने वादे पूरे किए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: CM भूपेश बोले- बिना जनसहयोग के नहीं होगी शराबबंदी, रमन ने 15 साल में कितने वादे पूरे किए?
Sat, 08 Apr 2023 08:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अखबारों में छपे विज्ञापन पर तंज कसते हुए कहा कि आज फिर केंद्र का विज्ञापन छपा है। लिखे हैं कि जगदलपुर एयरपोर्ट शुरू किए हैं, जबकि इसे केंद्र ने नहीं राज्य सरकार ने शुरू करवाया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अखबारों में छपे विज्ञापन पर तंज कसते हुए कहा कि आज फिर केंद्र का विज्ञापन छपा है। लिखे हैं कि जगदलपुर एयरपोर्ट शुरू किए हैं, जबकि इसे केंद्र ने नहीं राज्य सरकार ने शुरू करवाया है। बिलासपुर भी बंद हो गया, उसे फिर से शुरू होना चाहिए। दूसरी बात सौभाग्य योजना का काम हमारे कार्यकाल में अधिक हुआ। सड़कों को देखें, तो हमारे कार्यकाल में ज्यादा अच्छा काम हुआ। श्रेय भारत सरकार लेना चाहती है। जबकि बीजेपी कहती है, यहां कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह ने 15 सालों में क्या-क्या बयान दिया, पूरा किया क्या? लॉकडाउन से समझ आया। लोग नकली शराब से मरे। हम नशाबंदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, लेकिन जब तक समाज इन्वॉल्व नहीं होता, तब तक संभव नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शराब सामाजिक बुराई है।।।। बात केवल शराबबंदी की नहीं है, हम नशाबंदी की बात कह रहे हैं। हमने कोरोना काल लॉकडाउन के दौरान देखा है। गुडाखू जैसे नशा के लिए छोटे-छोटे दुकान में दस-पांच के डिब्बा को कई सौ रुपया में तो कहीं पचास रुपया में ख़रीद रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की सक्रियता पर कहा कि बीजेपी ईडी के बल पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं ट्रेनों के रद्द होने पर कहा कि भारत सरकार एक ट्रेन वंदे भारत चलाकर बाकी ट्रेनें बंद कर रही है। छोटे-छोटे स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं है। गरीबों के लिए ट्रेनें बीते दिनों की बात हो गई है।
विज्ञापन