{"_id":"6481a2521bdaf0fb90041d33","slug":"cm-bhupesh-said-on-central-government-regarding-msp-increase-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश बोले: 'किसान विरोधी है केंद्र सरकार, MSP में बढ़ोतरी नाकाफी, गिरिराज से कोई भी कांग्रेसी कर लेगा बहस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश बोले: 'किसान विरोधी है केंद्र सरकार, MSP में बढ़ोतरी नाकाफी, गिरिराज से कोई भी कांग्रेसी कर लेगा बहस'
Thu, 08 Jun 2023 03:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:11 PM IST
सार
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ 7 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाया है। पिछले 5 साल में जितना बढ़ाए उतना भी अभी नहीं बढ़ाए हैं। कम से कम 300 रुपए एमएसपी बढ़ाना चाहिए था। ये बढ़ोतरी नाकाफी है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ 7 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाया है। पिछले 5 साल में जितना बढ़ाए उतना भी अभी नहीं बढ़ाए हैं। कम से कम 300 रुपए एमएसपी बढ़ाना चाहिए था। ये बढ़ोतरी नाकाफी है।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चुनौती पर कहा कि वो किस मंच में आना चाहते हैं बताएं। हम चुनौती को स्वीकार करते हैं। उनसे बहस के लिए तैयार हैं। हमारा कोई भी कार्यकर्ता उनसे बहस कर लेगा। भाजपा के 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड मांगने के सवाल पर कहा कि कुमारी सैलजा लगातार समीक्षा कर रही हैं। मंत्रियों और मेरे साथ भी बैठक कर चुकी हैं। उसी सिलसिले में वे जानकारियां ले रही हैं।
विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 15 सालों में सर्वाधिक चर्च बने हैं। भाजपा के 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है। इस मामले में जो भी शिकायतें हुई हैं। उस पर कार्रवाई हुई है। कुछ फर्जी शिकायतें भी हुई है। मैंने पहले भी कहा कहा है कि प्रदेश में चर्च तभी बनेंगे जब वहां उसके मानने वाले लोग रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से मोदी मित्र बनाए जाने पर कहा कि चुनाव आया है तो मोदी मित्र बना रहे हैं। मुस्लिमों को याद किया जा रहा है। इसके बाद जिहाद के नाम पर गाली देंगे।
विज्ञापन