फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh participated in training-cum-workshop in raipur

Raipur: प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला; CM भूपेश बोले- वर्कशॉप से तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर्स, महिला अपराध को रोकेंगे

Sun, 12 Mar 2023 02:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 02:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में शिरकत किया।

विज्ञापन
CM Bhupesh participated in training-cum-workshop in raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में शिरकत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निखरेगी कार्यकुशलता  
सीएम ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।


 मानव तस्करी को रोकने हो रहा काम
उन्होंने कहा कि मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है। आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए। हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है।  महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन
सीएम ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है। शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग की ओर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद सीएम साइंस कालेज ग्राउंड में  प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed