फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh on naxal allegations, said bjp nexus, Jhiram example

Chhattisgarh: नक्सल आरोपों पर CM भूपेश बोले-सांठगांठ इनकी, झीरमघाटी उदाहरण; BJP ने बताया बी टीम

Tue, 11 Oct 2022 06:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 06:51 PM IST
सार

एक दिन पहले बीजापुर के भोपालपट्नम के कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री केजी सत्यम को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि भोपालपटनम से वो महिला नक्सलियों को इलाज कराने के लिए तेलंगाना ले गया था। 

विज्ञापन
cm bhupesh on naxal allegations, said bjp nexus, Jhiram  example
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के नक्सलियों के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है। इसे लेकर BJP नेता हमलावर हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने तक की मांग कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को पलटवार किया है। CM ने कहा कि नक्सलियों के साथ BJP की सांठगांठ रही है। 
विज्ञापन

नक्सली इनके नेताओं के यहां आते पकड़े गए
BJP अध्यक्ष अरुण साव के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इनका पुराना इतिहास उठाकर देख लीजिए। नक्सलियों के साथ सांठगांठ तो इनकी है। रसीद देते हुए, चंदा देते हुए इनके नेताओं के यहां आते हुए पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण झीरम घाटी है, जो राजनीतिक षड्यंत्र है। उस पर तो ये कुछ कर नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: BJP अध्यक्ष का गृहमंत्री को पत्र; अरुण साव ने लिखा-कांग्रेसियों-नक्सलियों के संबंधों की जांच हो

पूर्व मंत्री ने बताया था नक्सलियों को कांग्रेस की बी पार्टी
कांग्रेस नेता के पकड़े जाने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। BJP के पदाधिकारी सहित पूर्व सीएम और मंत्री भी हमलावर हैं। पूर्व वन मंत्री और बीजापुर से विधायक रह चुके महेश गागड़ा ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है कि नक्सल प्रभावित राज्य के अतिसंवेदनशील इलाके का सत्तारूढ़ पार्टी का जिम्मेदार नेता नक्सलियों के साथ दूसरे राज्य में पकड़ा गया है। नक्सली आज कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Bijapur: कांग्रेस नेता दो महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार, इलाज के लिए ले गये थे तेलंगाना

कांग्रेस के एजेंडे और नक्सलियों की भाषा में फर्क नहीं
पूर्व मंत्री ने कहा कि नक्सलियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में किसानों को उकसाते हुए पत्र जारी किया था। उसकी भाषा देख लें और कांग्रेस का एजेंडा देख लें, आपको कोई फर्क नहीं लगेगा। ऐसा लगेगा मानो कांग्रेस सरकार से जुड़े लोगों ने पत्र ड्राफ़्ट करके नक्सलियों को दिया हो और नक्सलियों ने उसे अपने लेटर पैड पर जारी कर दिया हो। उस पत्र में एक भी शब्द कांग्रेस सरकार के खिलाफ नहीं है। 

पूर्व मंत्री ने पूछे पांच सवाल
  • कांग्रेस और नक्सलियों के बीच का रिश्ता क्या है?
  • क्या झीरम घाटी हत्याकांड मामले को भी कांग्रेस नक्सलियों से संबंध की वजह से दबा रही है?
  • कितने नक्सलियों को कांग्रेस की सदस्यता दी है?
  • नक्सलियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं पकड़ा गया?
  • इतने संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री ने अभी तक किसी प्रकार की जांच की घोषणा क्यों नहीं की?

कांग्रेस बोली-भाजपा नेताओं के यहां नक्सली खाना खाते थे
वहीं प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केजी सत्यम को कांग्रेस पदाधिकारी मानने से ही इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्यम किसी भी पद पर नहीं है। जिसे सहयोगी के रूप में गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है, नक्सली उसे चार दिन पहले अगवा किया था। नक्सलियों ने इलाज के नाम पर केजी सत्यम को बंदूक दिखा तेलंगाना ले गए। उसके परिजनों ने इसे लेकर थाने में आवेदन भी दिया है। अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लता उसेंडी, रामविचार नेताम के नक्सलियों को चंदा देते रसीद सामने आई थी। शुभ्रांशु चौधरी की पुस्तक में दावा किया गया कि नक्सली भाजपा नेता लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी के घर खाना खाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed