फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh on ed raid; central agencies are crossing limits

'सीमाएं लांघ रहीं केंद्रीय एजेंसियां': CM ने कहा-हमें भी कार्रवाई का अधिकार, रमन बोले-पता नहीं बेचैनी क्यों

Mon, 28 Nov 2022 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि, केंद्रीय एजेंसियां का समन बिना दिए जबरन घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाना, मार-पीट कर दवाब डालकर मन चाह बयान दिलवाने को बाध्य करना, आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना, बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। 

विज्ञापन
cm bhupesh on ed raid; central agencies are crossing limits
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसिंयों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसिंया अपनी सीमाएं लांघ रही हैं। वे बहुत कुछ गलत कर रही हैं। जो उनकी सीमा है, उसके बाहर जाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, राज्य के नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हमें भी कार्रवाई का अधिकार है। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान पर कहा है कि, पता नहीं क्यों उनको इतनी बेचैनी और घबराहट है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'मुर्गा बनाकर रॉड से पीट रही ईडी-आईटी': अफसरों ने राज्य सरकार से की शिकायत, सीएम भूपेश बोले- जनता गुस्से में
विज्ञापन


रॉड से पीटते हैं, मुर्गा बनाते हैं, बुजुर्ग को बैठने नहीं देते
रायपुर पुलिस लाइन के हैलीपैड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि, जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक, किसी को मुर्गा बना रहे हैं। किसी को खाना देते हैं तो पानी नहीं देते। रात भर जगाकर रखते हैं। देर रात तक छोड़ते हैं। कई-कई रात सोने नहीं देते। रॉड से पिटाई हो रही है।  बुजुर्ग आदमी से कहा गया कि खड़े रहो। बुजुर्ग ने कहा, तकलीफ होती है।  पैरालिसिस का अटैक भी आया। यह अमानवीय कृत्य है। मैं नहीं समझता कोई सरकार अथवा न्यायालय इसकी इजाजत देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा समर्थक भी पीड़ित, पर पार्टी उनके साथ नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, केंद्रीय एजेंसियों के अवैधानिक कृत्यों से भाजपा समर्थक नागरिक भी पीड़ित हैं।  लेकिन भाजपा अपने लोगों के साथ भी खड़ी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि, मैं पूरी जिम्मेदारी से प्रदेश के सभी नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि ऐसी किसी भी हरकत की जानकारी हमें दें, आपकी सुरक्षा लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अगर कोई भी चाहे वह दूसरे राज्य का हो, सेंट्रल एजेंसी हो अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का भी हमको अधिकार है। 
 

पहले भी मुख्यमंत्री ने दी थी चेतावनी
एक दिन पहले भी रविवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा था। एक के बाद एक छह ट्वीट कर सीएम ने कहा था कि, इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है। राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, अगर ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई के लिए विवश होगी। कहा कि, सनद रहे कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम कृत संकल्पित हैं। 



रिमोट का बटन पता नहीं कहां से दब रहा
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ईडी ने सारे मामले उजागर किए हैं। इतना बड़ा कोल घोटाला ईडी ने प्रमाणित किया है। दस्तावेजी प्रमाण है। लोगों की गिरफ्तारियां हो रही है। आधे लोग जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि, पता नहीं कहां से रिमोट कंट्रोल का बटन दबता है तो भूपेश जी छह ट्वीट एक साथ करते हैं। किसी मुख्यमंत्री को किसी विषय पर छह ट्वीट करते नहीं देखा। ऐसी बेचैनी, इतनी घबराहट क्यों है। अगर पूछताछ में किसी को आपत्ति है तो शिकायत कर सकता है। आजतक कोई शिकायत नहीं हुई। सीधा मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचती है, ऐसा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed