{"_id":"6481ca3b05d50d7284031476","slug":"cm-bhupesh-has-imposed-esma-on-patwaris-strike-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पटवारियों की हड़ताल पर लगा एस्मा, सीएम भूपेश के निर्देश पर एक्शन, राजस्व के कामकाज हो रहे थे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पटवारियों की हड़ताल पर लगा एस्मा, सीएम भूपेश के निर्देश पर एक्शन, राजस्व के कामकाज हो रहे थे ठप
Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पटवरियों के हड़ताल पर सीएम भूपेश बघेल सरकार ने रोक लगाई है। छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एड विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा) के तहत आदेश जारी किया है। राजस्व विभाग से जुड़ी जरूरी सेवाओं के कार्य में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन
पटवारियों की हड़ताल पर लगा एस्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पटवरियों के हड़ताल पर सीएम भूपेश बघेल सरकार ने रोक लगाई है। छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एड विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा) के तहत आदेश जारी किया है। राजस्व विभाग से जुड़ी जरूरी सेवाओं के कार्य में बाधा आ रही थी। इस लिए सीएम भूपेश बघेल ने पटवारियों के हड़ताल पर एस्मा लगाया है। लगातार चल रहे हड़ताल से आम जनता को खेती और अन्य सरकारी कागजातों का काम नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही हैं। बीते 15 मई से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए यह आदेश जारी किया है। आदेश आगामी 3 महीने के लागू रहेगा। एक्ट के अंतर्गत राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाएं भी आती हैं। शासन ने लोकहित में निर्णय लिया है। हड़ताल से शिक्षा सत्र चालू होने और रिक्त पदों की भर्ती होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। कृषि कार्य भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सीमांकन, बटांकन और नामांतरण की कार्यवाही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जरूरी है। इस हड़ताल से राजस्व न्यायालयों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसेदेखते हुए शासन ने निर्णय लिया कि जरूरी सेवाओं में बाधा आने से लोकहित प्रभावित हो रहा है। लोगों का कार्य सुचारू रूप से हो सके। किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन