फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel will attend Congress Working Committee meeting

छत्तीसगढ़: आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सीएम योगी पर दिया ये बयान

Sat, 16 Oct 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 01:11 AM IST
सार

इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष, संगठन के चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव और वर्तमान मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel will attend Congress Working Committee meeting
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर होगी। इस बैठक में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं रायपुर हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम योगी के जसपुर की घटना पर किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी पुलिस लखीमपुर खीरी हिंसा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को बचा रही थी। लेकिन इस मामले में, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लापरवाही के लिए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और अनुग्रह राशि की घोषणा की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे होगी, इस बैठक के एजेंडे में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों सिब्बल और गुलाम नबी ने की थी सीडब्ल्यूसी की बैठक की मांग
पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी।  गुलाम नबी आजाद आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए।


कपिल सिब्बल ने खुलकर किया था विरोध
पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बाद कांग्रेस में दरकिनार किए गए ‘जी-23’ के नेता भी कांग्रेस आलाकमान पर हमलावर हो गए। पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल तो कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने आ गए जिसका नतीजा यह हुआ कि कार्यकर्ताओं ने सिब्बल के घर पर धावा बोल दिया और जमकर नारेबाजी की। कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है। कौन फैसले ले रहा है, नहीं मालूम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed