फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel virtually launched Swami Atmanand Coaching Scheme

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने वर्चुअली स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

Tue, 03 Oct 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

Swami Atmanand Coaching Scheme: इस कोचिंग के जरिये एलन संस्था के शिक्षकों द्वारा शासकीय स्कूलों में अध्ययरनत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की आनलाइन तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel virtually launched Swami Atmanand Coaching Scheme
अमर उजाला - फोटो : योजना का किया शुभारंभ

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया। इस कोचिंग के जरिये एलन संस्था के शिक्षकों द्वारा शासकीय स्कूलों में अध्ययरनत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की आनलाइन तैयारी कराई जाएगी। शुभारंभ के अवसर पर बीआर साव स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल से अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन


जिला मिशन समन्वयक ओपी कौशिक ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले के बीआर साव स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल मुंगेली, महंत जगन्नाथ दास स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में जेईई तथा नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। प्रत्येक स्कूलों में कोचिंग हेतु एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शासकीय स्कूलों के कक्षा 11वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले उत्तीर्ण 300 विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाना है। जिसमें से 166 बच्चों का पंजीयन हो चुका है। 
विज्ञापन


स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में अच्छा-खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अब हमें जेईई तथा नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जिले से बाहर जाना नहीं पड़ेगा। बीआर साव स्कूल की व्याख्याता अनिता दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चे पहले चाह कर भी जेईई-नीट की कोचिंग नहीं कर पाते थे, अब इस योजना का शुभारंभ होना बच्चों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। बीआर साव स्कूल के जिला नोडल राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कोचिंग की शुरुआत होना नींव का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed