{"_id":"64d4b2b83556a2c768055db3","slug":"cm-bhupesh-baghel-taunt-on-amit-shah-regarding-rahul-gandhi-comment-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश का गृहमंत्री पर तीखा हमला: 'शाह अभी तक अपने बेटे को लॉन्च नहीं कर पाए, वो कल क्या थे सब जानते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश का गृहमंत्री पर तीखा हमला: 'शाह अभी तक अपने बेटे को लॉन्च नहीं कर पाए, वो कल क्या थे सब जानते हैं'
Thu, 10 Aug 2023 03:20 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:20 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने गृहमंत्री शाह पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लॉन्च नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने गृहमंत्री शाह पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लॉन्च नहीं कर पाए हैं। राहुल गांधी चार-चार बार सांसद रह चुके हैं, जितने बार रोकने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी उतने ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्हें लॉन्च करने की जरूरत नहीं है। ये गांधी-नेहरू परिवार हैं, वो देश के लिए जिए हैं और हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उस परिवार के बारे में अमित शाह बोल रहे हैं। वो गृह मंत्री हैं, कल क्या थे सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ के सांसदों से नहीं मिले। अब चुनाव आ रहा है, तो मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हालत बहुत खराब है। भाजपा में रमन सिंह के हावी होने के सवाल पर कहा कि बीजेपी में जब तक रमन सिंह रहेंगे, तब तक विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महामंत्री केदार कश्यप की दाल गलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
संसद में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के सवाल पर कहा कि बीजेपी इंडिया के नाम पर परेशान हैं। जब से 26 दलों का गठबंधन हुआ है, उसका नाम इंडिया दिया गया है, तब से स्मृति ईरानी, गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी सब परेशान हैं। बीजेपी का हर नेता परेशान हैं। जिस दिन बेंगलुरु में बैठक हो रही थी, उस दिन 38 दलों के साथ बैठक हुई। इसका मतलब यह है कि जब से इंडिया टीम बनी है। उससे बीजेपी घबराई हुई हैं। राहुल गांधी से घबराई हुई है। राहुल गांधी को सदन से बाहर करने के सारे प्रयास किए। बंगला खाली कराने का प्रयास किए, लेकिन राहुल तो राहुल हैं। वह फिर से वापस आ गए हैं और दहाड़ रहे हैं।