Chhattisgarh: CM भूपेश का पीएम मोदी पर हमला, परिवारवाद के मुद्दे पर बोले- सभी खदान अडानी को ही क्यों जाते हैं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवारवाद वाली बात पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए परिवारवाद की बात कही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवारवाद वाली बात पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बलिराम कश्यप का एक बेटा विधायक और दूसरा सांसद रहा है। रमन सिंह के बेटे को विधायक का टिकट दिया गया था और राजनाथ सिंह के बेटे को भी टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बीसीसीआई सचिव है और सभी खदान अडानी को ही क्यों जाते हैं, भ्रष्टाचार कौन कर रहा है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में वे अपने मित्रों के लिए कर रहे हैं।
#WATCH कल PM मोदी ने परिवारवाद की बात की। वे देख लें कि बलिराम कश्यप का एक बेटा विधायक और दूसरा सांसद रहा। रमन सिंह के बेटे को विधायक का टिकट दिया था, राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट दिया गया, केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बीसीसीआई सचिव बने हुए हैं...और सभी खदान अडानी को ही क्यों जाते… pic.twitter.com/pdg0GMol2c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए परिवाद की बात कही थी। पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को लोकतंत्र की तीन विकृतियां करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश और समाज का बहुत नुकसान हुआ है। इन तीनों बीमारियों के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर को राजनीति अवसर के रूप नहीं इस्तेमाल करना चाहिए था। सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी परिवाद को लेकर ऐसी बात करेंगे।