सीएम भूपेश ने ED पर उठाए सवाल: कहा- नेता-अफसरों के यहां क्या-क्या मिला बताओ, बीजेपी के यहां कब पड़ेगा छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आईएएस और कांग्रेस विधायकों से करीब 51 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाई मैं यह कह रहा हूं कि किसके-किसके यहां कितनी जब्ती हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आईएएस और कांग्रेस विधायकों से करीब 51 करोड़ की संपत्ति जब्त की है इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाई मैं यह कह रहा हूं कि किसके-किसके यहां कितनी जब्ती हुई । सवाल करते हुए पूछा कि गिरीश देवांगन के यहां कितनी राशि जब्त की, रामगोपाल अग्रवाल के यहां कितनी राशि ज़ब्त की? आरपी सिंह के यहां कितनी राशि जब्त की?, सन्नी अग्रवाल के यहां कितनी राशि जब्त की और विनोद तिवारी के के यहाँ कितनी राशि जब्त की? उन्होंने कहा कि 15 साल तक हुई लूट-खसोट की जाँच कब की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नान घोटाले में सीएम कर, सीएम मैडकम कौन है। पैसा कहां गया। ED जांच क्यों नहीं करती है। मनी लांड्रिंग तो हुआ है। हमारे कार्यकर्ताओं के यहां छापा डाला है, तो किसके यहां क्या-क्या जब्त किया, इसकी सूची ED जारी क्यों नहीं करती है।
ED वाले बताते क्यों नहीं❓
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023
गिरीश देवांगन के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
रामगोपाल अग्रवाल के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
आरपी सिंह के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
सन्नी अग्रवाल के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
विनोद तिवारी के के यहाँ कितनी राशि ज़ब्त की?
15 साल तक हुई लूट-खसोट की जाँच कब? pic.twitter.com/Q1vh8Ogh3y
ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि देखिए रमन सिंह 15 साल सत्ता में रहे और आरबीआई ने साल 2019 में रिपोर्ट जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ में 40% लोग गरीबी रेखा के जीवन नीचे जीवन यापन करते हैं। 15 साल तक लोगों को लुटते रहे । आपने लोगों को गरीब से और गरीब बनाते रहे। उनके जो कार्यकर्ता हैं भारतीय जनता पार्टी के, पैसे वाले होते गए और हम लगातार यह बोल रहे हैं कि इनके यहां छापा क्यों नहीं डाल रहे ?। पूरा चावल खा गए और चावल घोटाला हो गया सीएम सर, सीएम मैडम कौन हैं? क्यों नहीं जांच करती ईडी?
हमारे कार्यकर्ताओं के यहाँ छापा डाला है, तो किसके यहाँ क्या-क्या ज़ब्त किया, इसकी सूची ED जारी क्यों नहीं करती❓ pic.twitter.com/HmAJ38Ch1F
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023
सीएम ने कहा कि रमन सिंह खुद स्वीकार कर चुके हैं। एक साल तक कमीशनखोरी बंद कर दो तीन साल तीन साल तक राज करो। इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है। इसलिए कहा रहा हूं ईडी भारतीय जनता पार्टी के लिए एजेंट की तरह काम कर रही है। 15 साल तक बीजेपी लूटती रही। उसकी जांच कब होगी।
आप 𝐄𝐧𝐟𝐨𝐫𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐃𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐭𝐞 हैं, आप हवा में बात नहीं कर सकते.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023
आपको बताना पड़ेगा कि पैसा अगर है तो कहाँ लगा❓ pic.twitter.com/ZGiwE2BP0i