{"_id":"64fde81014a0c4ec8e0e0066","slug":"cm-bhupesh-baghel-participated-in-shri-krishna-janmotsav-procession-in-durg-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम भूपेश बघेल बोले, पैसेंजर ट्रेनों में वसूला जा रहा एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया; मौन है मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम भूपेश बघेल बोले, पैसेंजर ट्रेनों में वसूला जा रहा एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया; मौन है मोदी सरकार
Sun, 10 Sep 2023 09:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रेल गाड़ियों को केवल कोयला लाने और ले जाने का माध्यम बना लिया गया है। यात्री ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया वसूला जा रहा है, लेकिन फिर भी मोदी सरकार मौन है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग पहुंचे। सीएम बघेल यहां कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यादव समाज के साथ जन्माष्टमी पर्व की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री ने पुराना बस स्टैंड के सामने मस्जिद पहुंचकर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान समाज के द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। यादव समाज के द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाला गई, जो कि शहर भर का भ्रमण करते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेल गाड़ियों को केवल कोयला लाने और ले जाने का माध्यम बना लिया गया है। यात्री ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया वसूला जा रहा है, लेकिन फिर भी मोदी सरकार मौन है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आगामी 13 सितंबर को धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 21 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भिलाई दौरा होगा। जिसमें भिलाई में उनकी एक आमसभा होगी। महिला सम्मेलन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएं सम्मेलन में शामिल होंगी।
विज्ञापन