फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today

छत्तीसगढ़ वेदर: अगले पांच दिनों तक बारिश के संकेत, राजधानी रायपुर में मौसम रहेगा शुष्क, जानें अपडेट्स

Sat, 17 Oct 2026 11:08 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम करवट फेरने वाला है। आगामी पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है।

विज्ञापन
CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम करवट फेरने वाला है। आगामी पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। वहीं 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक इसी तरह से मौसम के रहने के संकेत हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में तेज धूप है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात गिर सकता है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
विज्ञापन




जानें पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान रहने वाले मौसम की तो अधिकतर स्थानों पर शुष्क रहा और एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। इसके साथ ही दुर्ग 33.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस, माना 32.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 32।.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 19.0 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में लोगों को दिन-रात गर्मी का अहसास हो रहा है। शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।



सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27।5°N/86।5°E, सुपौल, रांची, सुंदरगढ, बरगढ़, बीजपुर, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17।5°N/71।8°E से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed