फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh baghel on pathan movie song 'besharam rang' controversy

Chhattisgarh: 'बेशर्म रंग' विवाद पर CM भूपेश बोले- भगवा रंग त्याग का प्रतीक, बजरंगी गुंडे इसे पहन वसूली कर रहे

Mon, 19 Dec 2022 02:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 02:41 PM IST
सार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
cm bhupesh baghel on pathan movie song 'besharam rang' controversy
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड मूवी 'पठान' के एक गाने 'बेशर्म रंग' का विवाद छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। तमाम विरोध के बीच अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। जब कोई साधु-सन्यासी अपने घर और समाज का त्याग करता है तो वह भगवा रंग धारण करता है। उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। पहले वे बताएं उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है। कलर तो कोई भी पहन रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कपड़ा पहनना अलग बात, धारण करना अलग
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कपड़ा पहनना अलग बात है और उसे धारण करना अलग है। धारण कौन करता है, अंगीकार कौन करता है। जब साधु-संत समाज, घर परिवार को त्याग देता है तब भगवा रंग या गेरुआ स्वीकार करता है। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहन कर निकल रहे हैं। पहले बताएं कि उन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है। ये तो वसूली करने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा के सांसद-विधायक हिरोइनों के साथ नाच रहे
उन्होंने कहा कि, भाजपा के जो नेता हैं, जो सांसद बने है, जो विधायक हैं, वह हीरो हैं। वह ऐसे कपड़े पहनकर हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं, उस पर क्या विचार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, रंगों से किसी का जाति धर्म तय नहीं करना चाहिए। ये कोई विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो उसका ध्रुवीकरण कर रही है।



मूवी के गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर है विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed