{"_id":"616869b4c44c0e2e7974cde4","slug":"cm-bhupesh-baghel-got-angry-over-issue-of-anger-in-workers-in-congress-executive-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ कांग्रेस: कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ कांग्रेस: कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Thu, 14 Oct 2021 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा उठा तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज हो गए। वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया ने कहा कि राज्य में कुछ विधायकों के बागी रुख को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा भी उठा। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क गए। उन्होंने कहा कि मुझे तो संगठन की बैठकों में बुलाया ही नहीं जाता है तो मुझे कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बारे में कैसे जानकारी होगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में एक पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से कह दिया कि आपके पास पूरा प्रशासन है। आपके पास तो जानकारी पहुंचती ही होगी। हमारे पास आप तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं है। इसी पर बघेल नाराज हो गए। उन्होंने पदाधिकारी से कहा कि आपको पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से भी बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि यह संगठन की बैठक थी और इसके बारे में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ही बताएंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के मंत्रियों के खिलाफ दिए गए बयानों और दिल्ली यात्रा को लेकर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पीएल पूनिया ने कहा कि विधायकों के बयानों से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर बयान का संज्ञान लिया जाना और नोटिस जारी किया जाना कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी अनुशासनहीनता करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बयान आते ही रहते हैं और चर्चाएं होती ही रहती हैं।