फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel gifts development works worth Rs 310 crore to Bhilai

CG: सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई को दी 310 करोड़ रुपये की सौगात, प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित

Thu, 21 Sep 2023 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को लगभग 310 करोड़ के 186 विकास कार्यां की सौगात दी। 
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel gifts development works worth Rs 310 crore to Bhilai
विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को लगभग 310 करोड़ के 186 विकास कार्यां की सौगात दी। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। 

विज्ञापन


महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र की दो सड़क, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रकार 25.19 करोड़ रुपये की लागत से पांच पुलों, जिसमें 5.36 करोड़ रुपये की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रुपये की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किए। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रुपये की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डैम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य,1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा में 2.47 करोड़ की लागत से डॉ. बीआर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11केवी के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन किया। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। 

इसी प्रकार 21.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पांच पुलों, जिसमें 10.29 करोड़ रुपये की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन किया। 


वहीं, मुख्यमंत्री ने तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रुपये की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed