{"_id":"6510579e64493ba5310f6cd8","slug":"cm-bhupesh-baghel-gifts-development-works-worth-more-than-rs-403-crore-to-kondagaon-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव को दी 403 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, जानें पूरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव को दी 403 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, जानें पूरा विवरण
Sun, 24 Sep 2023 09:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Sep 2023 09:07 PM IST
सार
सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव में 403 करोड़ 68 लाख रुपये के 6,108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नवनिर्मित बस स्टैंड, सेंट्रल लायब्रेरी, आदिवासी विकास भवन सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जिलावासियों को 403 करोड़ 68 लाख रुपये के 6,108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 131 करोड़ 4 लाख रुपये के 5,293 कार्यों का लोकार्पण, 259 करोड़ 57 लाख रुपये के 813 कार्यों का भूमिपूजन और 2 योजनाओं में 13 करोड़ 6 लाख रुपये के राशि का वितरण शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल रविवार को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा में लोक निर्माण विभाग के सात करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपये के दो कार्य, सेतु निर्माण विभाग के 15 करोड़ 28 लाख रुपये का एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 1 करोड़ एक लाख रुपये के 5 कार्य, जिला निर्माण समिति के 16 करोड़ 53 लाख 52 हजार रुपये के 39 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 26 करोड़ 3 लाख रुपये के 24 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव में 6 करोड़ 53 लाख 81 हजार रुपए का एक कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 29 लाख रुपए के एक विकास कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 2 करोड़ 48 लाख 74 हजार रुपए के 30 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 31 करोड़ 34 लाख रुपए के 5164 कार्य, वन विभाग में 4 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपयो के 10 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 2 करोड़ 21 लाख रुपये के 15 कार्य और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपये के चार कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 74 करोड़ 52 लाख 31 हजार रुपये के 26 कार्य, 3 करोड़ 35 लाख रुपए के 7 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 36 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 24 करोड़ 23 लाख 66 हजार रुपये के 18 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव के 91 करोड़ 43 लाख रुपये के 2 कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 4 करोड़ 97 लाख रुपए के 46 कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये के 1 कार्य, क्रेडा के 3 करोड़ 72 लाख रुपए के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 2 करोड़ 42 लाख रुपये के 5 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 28 करोड़ 76 लाख रुपए के 662 कार्य और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
इन कार्यों में कोंडागांव में का 2 करोड़ की लागत से निर्मित आदिवासी विश्रामगृह भवन, 06 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बस स्टैंड, 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, बटराली से चेरबेड़ा तक 17 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क, जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 ग्रामों में नल जल प्रदाय करने हेतु 26 करोड़ 03 लाख रूपये के कार्य,पुसपाल से मुखामारी तक 6 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क एवं पुल पुलिया का लोकार्पण, अमृत मिशन अंतर्गत कोण्डागांव में जलापूर्ति हेतु 87 करोड़ 81 लाख रूपये के निर्माण कार्य, धनोरा में 03 करोड़ 44 लाख रूपये लागत के आई.टी.आई भवन एवं 1 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से आईटीआई छात्रावास भवन निर्माण कार्य।
18 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 करोड़ 23 लाख रूपये लागत के नल जल प्रदाय योजना के कार्य, हड़ेली से कुधुर तक 26 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 70 ग्रामों में चौक चौराहों की प्रकाश व्यवस्था हेतु 3 करोड़ 72 लाख रूपये लागत के सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना कार्य, चौड़ग से चलका तक 07 करोड़ 18 लाख रूपये लागत के पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, मालाकोट बड़ेपारा से किबई बलेंगा तक 6 करोड़ 67 लाख रुपये लागत से पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण आदि कार्य प्रमुखता से शामिल हैं।
इसके साथ ही हितग्राहियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक राशि का चेक वितरण तथा 246 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कोकोड़ी में बन रहे मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 61 नियमित पदों पर, राजस्व विभाग में विभिन्न 15 नियमित पदों पर तथा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के लिए चयनित 170 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।