{"_id":"64982190367d27a81d05c19d","slug":"cm-bhupesh-baghel-bastar-sukma-visit-canceled-due-to-heavy-rains-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश का बस्तर-सुकमा दौरा रद्द: सामने आई ये बड़ी वजह, वर्चुअली दी 303 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश का बस्तर-सुकमा दौरा रद्द: सामने आई ये बड़ी वजह, वर्चुअली दी 303 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Sun, 25 Jun 2023 04:44 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर और सुकमा दौरा अचानक रद्द करना पड़ा। सीएम सुकमा और जगदलपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरा।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर और सुकमा दौरा अचानक रद्द करना पड़ा। सीएम सुकमा और जगदलपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरा। इसके बाद सीएम वर्चुअली माध्यम से सुकमा और जगदलपुर की जनता से जुड़े।
विज्ञापन
सीएम भूपेश ने आज रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए सुकमा में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि आज आपके पास आना था। काफी तेज बारिश हो रही है। आपके बीच नहीं आ पाया, इस बात का मुझे काफी दुख है। सुख इस बात का है कि वर्चुअल माध्यम से आपसे जुड़ पाया। सबसे खुशी इस बात की है कि बारिश आ गई।
विज्ञापन
रामाराम में रॉक गार्डन का उद्घाटन
सीएम ने कहा कि सुकमा को 303 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। आज जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ उनमें सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे काम हैं। बच्चों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से सुकमा में अधोसंरचना मजबूत होगी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लखमा ने जो मांगें रखी, उन्हें पूरा किया और ये सब विकास योजनाएं लागू की हैं। सुकमा की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। लोग रात को भी पहुंच सकते हैं। जगरगुंडा में 13 साल बाद स्कूल का शुभारंभ किया गया। सुकमा में बदलाव हुए हैं। सुरक्षा बढ़ी है। तेंदूपत्ता का पैसा संग्राहकों के हाथ पहुंच रहा है। बस्तर फाइटर की भर्ती की गई है। दक्षिण भारत से जब आते हैं तो पहली विधानसभा कोंटा है। हमने निश्चय किया कि इसे सबसे बढ़िया विकसित करना है। फिर हम सब साथियों ने काम किया। महिलाएं भी आगे आईं। अब आकर देखें। बस्तर में बड़ा परिवर्तन आया है।
विज्ञापन
बांकी मोगरा बनेगी नगर पालिका
इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांकी मोगरा नगर पालिका के शीघ्र अस्तित्व में आने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि नगर पालिका बनने पर तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे। नगर पालिका गठन से नागरिकों को शीघ्र सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में मांग की थी।
बस्तर को देश दुनिया के नक्शे में रखा: सांसद दीपक बैज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुकमा निवासियों से मुखातिब हुए। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद रहे। सांसद बैज ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री बहुत उत्सुक थे कि आज सुकमा जाना है। वे बस्तर दौरे को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं पर तेज बारिश की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री हमेशा यह प्रयास करते हैं कि सुकमा और बस्तर का तीव्र विकास हो। हमने जब भी बस्तर की विकास योजनाओं के लिए बात की, उन्होंने इसे पूरा किया। बस्तर में बहुत अच्छा काम हुआ है। बस्तर को आपने देश दुनिया के नक्शे में रखा है।
कवासी लखमा ने किया बखान
उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुकमा में 303 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कर रहे हैं। उन्होंने शपथ लेते ही किसानों की कर्जमाफी की। उन्हें धान का उचित दाम दिया। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रति एकड़ धान खरीदी 20 क्विंटल तक की।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला मुख्यालय सुकमा में खेल परिसर की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र भेज्जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्टाराम के लिए भवन की स्वीकृति, विकासखण्ड कोन्टा में 28 प्राथमिक शाला भवन का निर्माण, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं बालक एवं कन्या के लिए यूथ हास्टल, बोडको में 100 सीटर आश्रम भवन का निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मानकापाल में 100 सीटर आश्रम भवन का निर्माण, वृहद जल प्रदाय योजना छिन्दगढ़ का संचालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से किये जाने और बी.एड./डी.एड कॉलेज सुकमा की स्वीकृति की घोषणा की। बस स्टैण्ड सुकमा के निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ रूपये की स्वीकृति, बस स्टेण्ड दोरनापाल के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी दी। साथ ही उन्होंने प्री मैट्रिक बाल छात्रावास कुंदनपाल की स्वीकृति, बालक आश्रम डब्बाकोन्टा भवन की स्वीकृति, किस्टाराम में नवीन हाईस्कूल की स्वीकृति की घोषणा भी की।