फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM bhupesh baghel announced Fee waived for competitive examinations in Chhattisgarh

मुख्यमंत्री बघेल का एलान: छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क माफ, अभ्यर्थी बोले- कका अभी जिंदा है

Thu, 07 Apr 2022 01:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 01:19 AM IST
सार

अभ्यर्थी ने कहा कि पहले परीक्षा के आवेदन के लिए जेब देखनी पड़ती थी लेकिन अब परीक्षा आवेदन में कोई शुल्क न जमा होने पर काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
CM bhupesh baghel announced Fee waived for competitive examinations in Chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन के नाम पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका एलान खुद राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने किया है। 

विज्ञापन


इस एलान के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। एक अभ्यर्थी ने कहा कि पहले परीक्षा के आवेदन के लिए जेब देखनी पड़ती थी लेकिन अब परीक्षा आवेदन में कोई शुल्क न जमा होने पर काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कका अभी जिंदा है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में ली जाने वाली फीस माफ कर दी है। अब  कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किसी भी भर्ती परीक्षा में स्थानीय अभ्यर्थियों से फीस नहीं ली जाएगी। इस खबर के बाद युवाओं में खुशी का माहौल है और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने फिल्म टाइगर अभी जिंदा है के तर्ज पर छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘कका अभी जिंदा है’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने की थी सीएम से मुलाकात
बता दें कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में फीस माफी की मांग को लेकर बीते मंगलवार को ही एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम बघेल ने तत्काल परीक्षा शुक्ल माफ करन की घोषणा कर दी।


अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही पूजा सिंह ने बताया कि सरकार के इस फैसले से गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। हरीश पटनायक ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए फीस माफ करने का फैसला बहुत अच्छा है। क्योंकि इससे अब प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने से पहले अपनी जेब नहीं टटोलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed