Rajnandgaon: सीएम बघेल पहुंचे मोक्षधाम सांकरदाहरा, राष्ट्रीय संत सम्मेलन और किसान मिलन समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सांकरदाहरा मोक्ष धाम में हम सब उपस्थित हैं। संत महात्माओं का और किसान भाइयों का यहां मिलन हुआ है मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां राजनांदगांव के सांकरदाहरा में आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन और किसान मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान देशभर से आए कई राष्ट्रीय संत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस दौरान जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ महंत रामसुंदर दास सहित देशभर के कई दिग्गज संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सांकरदाहरा मोक्ष धाम में हम सब उपस्थित हैं। संत महात्माओं का और किसान भाइयों का यहां मिलन हुआ है मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। आप सबको नमन करता हूं।
सरकार में बैठकर हम लोगों का जो उद्देश्य है वह सेवा करना है, सेवा गरीबों की सेवा, माता की सेवा, वनांचल रहने वाले आदिवासी भाइयों की सेवा, हमारे किसान भाइयों की मजदूर साथियों की और सेवा संत महात्माओं की और सेवा गौ माता की। लगातार इस दिशा में हमारी सरकार ने काम करते हुए लगभग का पांच साल पूर्ण कर लिए हैं। सीएम ने आगे कहा कि कोरोना काल आया कोरोना में विकट संकट वैश्विक महामारी में भी निरंतर राजीव गांधी किसान न्याय योजना हम लोग संचालित कर पाए। भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित योजनाएं संचालित होती रही।