{"_id":"61430d366b27f11c2b328a8f","slug":"cisf-sub-inspector-held-with-pangolin-scales-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते रंगे हाथ सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, एयरपोर्ट में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते रंगे हाथ सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, एयरपोर्ट में था तैनात
Thu, 16 Sep 2021 02:54 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
पैंगोलिन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में वन विभाग ने वन्य प्राणी पैंगोलिन की शल्क (खाल) की तस्करी के आरोप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रायपुर शहर के जय स्तंभ चौक से विभाग ने सीआईएसएफ के उप निरीक्षक जितेंद्र कोचे को गिरफ्तार किया। कोचे के पास से 3.50 किलोग्राम शल्क बरामद की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सीआईएसएफ अधिकारी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर तैनात था। वह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का निवासी है।
अधिकारियों ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति वन्य प्राणी से संबंधित सामग्री बेचने की कोशिश में है। सूचना के बाद विभाग के दल ने तस्कर की खोज शुरू की। बाद में दल ने जयस्तंभ चौक पर कोचे को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास एक थैले से पैंगोलिन की शल्क बरामद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।