फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chill will increase in Chhattisgarh, temperature is likely to fall further in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में तापमान और गिरने की संभावना

Sat, 06 Dec 2025 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ इन दिनों उत्तर भारत की ठंडी हवाओं की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर इस समय सबसे ज्यादा सर्दी झेल रहा है।

विज्ञापन
Chill will increase in Chhattisgarh, temperature is likely to fall further in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ इन दिनों उत्तर भारत की ठंडी हवाओं की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर इस समय सबसे ज्यादा सर्दी झेल रहा है, जहाँ रात का पारा 6–7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 12–13°C के आसपास बना हुआ है, जबकि दुर्ग जिले में रात का पारा करीब 11–12°C तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


पिछले एक दिन में प्रदेश भर के तापमान पर नजर डालें तो सबसे गरम स्थान जगदलपुर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 27.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.4°C तक गिरा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कई जगह अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। रायपुर नगर निगम द्वारा भी शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगढ़ जिले में भी शीतलहर का असर तेज़ हो रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान लगातार नीचे आ रहा है। 5 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज हुआ। बादल छाए रहने के कारण दिन में भी ठंडी हवाएँ महसूस की जा रही हैं, जिससे आमजन को लगातार ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। अनुमान है कि रायगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 10°C तक पहुँच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed