फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child dies after falling into a pit: people blocked the road, Mayor Meenal says - pits should be closed

गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत: लोगों के साथ धरने पर बैठे विकास, मेयर मीनल बोलीं- 24 घंटे में बंद हों गड्ढे

Mon, 14 Apr 2025 05:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Raipur Child death news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में पिछले दिनों गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत के बाद गुस्साये  स्थानीय निवासियों ने आज नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
Child dies after falling into a pit: people blocked the road, Mayor Meenal says - pits should be closed
लोगों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Child death news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में पिछले दिनों गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत के बाद गुस्साये  स्थानीय निवासियों ने आज नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने निगम का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाये। मामले में जांच की मांग की है। रायपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी लोगों के समर्थन में धरना पर बैठे रहे। 

विज्ञापन


आक्रोशित कालोनीवासियों ने रामनगर में आवाजाही बंद कर दी है। सूचना पर कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों उनका जमकर विरोध किया। इस दौरान जिस गड्डे में डूबकर बच्चे की मौत हुई थी उस गड्डे में एक व्यक्ति कूद गया, जिसे फौरन बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


लोगों ने गुलमोहर पार्क के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाज़ी की। निगम आयुक्त के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस पर निगम की ओर से सात दिन के भीतर इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खत्म किया गया।बता दें कि यह घटना गुढ़ियारी के रामनगर में नगर निगम की लापरवाही के चलते हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीन बच्चे गड्ढे में गिरे, एक की मौत
गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम ने सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था। इसमें बारिश और पाइपलाइन लीकेज से पानी भर गया था। 13 अप्रैल को तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 



डिप्टी सीएम साव ने दिया आश्वासन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताते हुए घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।  घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही। 


महापौर मीनल चौबे ने व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
घटना के बाद महापौर मीनल चौबे ने सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसर के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अगले 24 घंटे में दौरान ढकने की के निर्देश दिए हैं जिससे फिर कोई अप्रिय घटना न घटे। वहीं नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अगले 24 घंटे के दौरान रायपुर शहर में सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनियों के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को ढका जाना सुनिश्चित करने आदेशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed