{"_id":"64ddf230a9d3c1daa205b739","slug":"child-died-due-to-snake-bite-in-jagdalpur-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास ने छीन ली जिंदगी: सोते हुए बच्चे को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास ने छीन ली जिंदगी: सोते हुए बच्चे को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम की जान
Thu, 17 Aug 2023 03:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:50 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजन उसे डॉक्टर के पास न ले जाकर झाड़-फूंक कराने ले गए। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर थाना क्षेत्र के मुंडापाल कोंडागुड़ापारा गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे बैगा गुनिया के पास ले गए। बैगा से दवाई लेने के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए। घर में बच्चे का हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे मेकाज ले गए, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सो रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
मुंडापाल कोंडागुड़ापारा गांव निवासी धुरन बघेल ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र बघेल (12) अपने कमरे में भाई के साथ सो रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया। बच्चे का आवाज को सुनकर परिजनों ने वहां मौजूद साप को डंडे से पीटकर उसे मार दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर घर से एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में रहने वाले बैगा गुनिया के पास ले गए।
विज्ञापन
यहां झाड़ फूंक के बाद बच्चे को परिजन उसे वापस घर ले गए। घर में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे मेकाज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चा गांव के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन