फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Bhupesh Baghel reached Maa Danteshwari Airport Jagdalpur for his Bastar tour

Jagdalpur : CM बघेल ने 'अम्बक' का किया शुभारंभ, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में करेंगें शिरकत

Tue, 08 Aug 2023 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग 'अम्बक' का शुभारंभ किया। 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Bhupesh Baghel reached Maa Danteshwari Airport Jagdalpur for his Bastar tour
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बस्तर दौरे के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एयरपोर्ट पर पहुंचे। उद्योग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

विज्ञापन



इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में पहुंचकर नेत्र रोग विंग 'अम्बक' का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपये की लागत से रिनोवेट कर और ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित कर यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। 'अम्बक' में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में 20 बिस्तर उपलब्ध हैं। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां की आईपीडी में इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व आंख की रोशनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने यहां का सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थिएटर भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगदलपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त बस्तर अभियान के तहत प्रतिदिन औसतन 140-160 ओपीडी तथा 25-30 आईपीडी की जा रही है। इस साल अप्रैल से जुलाई तक कुल 5745 ओपीडी मरीजों के इलाज के साथ ही 1052 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया है। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 5439 छात्र-छात्राओं के आंखों की जांच की गई है। दृष्टि दोष वाले 52 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया है। इसके बाद सेहत बाजार का लोकार्पण कार्यक्रम सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed