फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Justice of Bilaspur High Court performed virtual bhoomi pujan of new court building

GPM News: पेंड्रा रोड में 68 लाख की लागत से बनेगा नया न्यायालय भवन, मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल भूमि पूजन

Sun, 04 May 2025 01:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 01:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने पेंड्रा रोड में बनने वाले अतिरिक्त न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन किया। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा।

विज्ञापन
Chief Justice of Bilaspur High Court performed virtual bhoomi pujan of new court building
भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र सिन्हा ने जिला बिलासपुर के पोर्टफोलियो जज एवं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी की उपस्थिति में सिविल कोर्ट पेंड्रा रोड न्यायालय परिसर में बनने वाले अतिरिक्त न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन किया। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा, जिसमें न्यायिक कार्यों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी, जिला कलेक्टर लीना कमलेश मांडवी, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति चंद्रवंशी ने कहा कि जिले में लंबित प्रकरणों की संख्या को देखते हुए यह भवन न्यायिक कार्यों में गति लाएगा। उन्होंने बताया कि नए भवन से अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति संभव होगी, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि न्यायपालिका की प्राथमिकता आम नागरिकों तक समयबद्ध न्याय पहुंचाना है, और यह भवन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, सिराजुद्दीन कुरैशी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद वर्चुअल भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ। प्रस्तावित भवन स्थल का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को निर्माण की जानकारी मिली। अंत में ज्योति अग्रवाल, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पेंड्रारोड ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed