फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarhia Olympic Games 2023: Divisional level competitions from September 10 in CG

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल: 10 सितम्बर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं, पांच संभाग से जुटेंगे खिलाड़ी,दिखाएंगे दमखम

Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय खेल पूरा होने के बाद अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह खेल 10 से 17 सितम्बर तक संभाग मुख्यालय रायपुर में आयोजित होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarhia Olympic Games 2023: Divisional level competitions from September 10 in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय खेल पूरा होने के बाद अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह खेल 10 से 17 सितम्बर तक संभाग मुख्यालय रायपुर में आयोजित होगी। इसके लिए कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने संभागीय आयोजन के तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान सभी कलेक्टर्स से जानकारी ली और निर्देश दिए। इस बैठक में रायपुर संभाग  रायपुर, महासमूंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। 

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डॉ अलंग ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। इस समिति में रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक समेत रायपुर जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम रायपुर के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य और रायपुर के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। बैठक में संभागायुक्त डॉ. अलंग ने सभी जिले के कलेक्टरों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभागियों और प्रबंधन दल को 10 सितम्बर को सुबह 9 बजे खेल स्थल में पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलों से आयोजन स्थल तक प्रतिभागी खिलाड़ियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था कलेक्टरों की ओर से की जाएगी। इससे संबंधी पत्राचार, आदेश जारी करना, आमंत्रण कार्ड, दिए जाने वाले प्रमाण पत्र और अतिथियों का निर्धारण करने की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के सुरक्षा के साथ आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी रायपुर जिले के कलेक्टर और एसएसपी की होगी। रायपुर के सीएमएचओ स्वास्थ्य दलों का गठन कर एम्बूलेंस और फस्र्ट एड किट के साथ आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं करेंगे। संभागायुक्त ने इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरे करने के निर्देश भी बैठक में दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed