{"_id":"64df74fe2deec8a1f20ec943","slug":"chhattisgarhia-olympic-games-2023-divisional-level-competitions-from-september-10-in-cg-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल: 10 सितम्बर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं, पांच संभाग से जुटेंगे खिलाड़ी,दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल: 10 सितम्बर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं, पांच संभाग से जुटेंगे खिलाड़ी,दिखाएंगे दमखम
Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय खेल पूरा होने के बाद अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह खेल 10 से 17 सितम्बर तक संभाग मुख्यालय रायपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय खेल पूरा होने के बाद अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह खेल 10 से 17 सितम्बर तक संभाग मुख्यालय रायपुर में आयोजित होगी। इसके लिए कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने संभागीय आयोजन के तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान सभी कलेक्टर्स से जानकारी ली और निर्देश दिए। इस बैठक में रायपुर संभाग रायपुर, महासमूंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डॉ अलंग ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। इस समिति में रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक समेत रायपुर जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम रायपुर के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य और रायपुर के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। बैठक में संभागायुक्त डॉ. अलंग ने सभी जिले के कलेक्टरों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभागियों और प्रबंधन दल को 10 सितम्बर को सुबह 9 बजे खेल स्थल में पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलों से आयोजन स्थल तक प्रतिभागी खिलाड़ियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था कलेक्टरों की ओर से की जाएगी। इससे संबंधी पत्राचार, आदेश जारी करना, आमंत्रण कार्ड, दिए जाने वाले प्रमाण पत्र और अतिथियों का निर्धारण करने की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक को सौंपी गई।
विज्ञापन
आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के सुरक्षा के साथ आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी रायपुर जिले के कलेक्टर और एसएसपी की होगी। रायपुर के सीएमएचओ स्वास्थ्य दलों का गठन कर एम्बूलेंस और फस्र्ट एड किट के साथ आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं करेंगे। संभागायुक्त ने इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरे करने के निर्देश भी बैठक में दिए।