Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का नया गीत 'लेगे-लेगे मोर दिल' जमकर हो रहा वायरल, यहां देखें वीडियो
Chhattisgarhi singer Nitin Dubey new song;Lege-Lege Mor Dil: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे अपने नवाचार के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ इनोवेशन करते रहते हैं। यही उनका अंदाज अन्य गायकों से अलग करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarhi singer Nitin Dubey new song;Lege-Lege Mor Dil: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे अपने नवाचार के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ इनोवेशन करते रहते हैं। यही उनका अंदाज अन्य गायकों से अलग करता है। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक बार फिर वो धमाल मचा रहे हैं। 21 दिसंबर को रिलीज उनका गीत "लेगे-लेगे मोर दिल" में वो जमकर गर्दा उड़ा रहे हैं। इसमें वो छत्तीसगढ़ किसान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ग्रामीण जीवनशैली को बेहतरीन तरीके से इस गीत में दिखाया गया है। ये गीत रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक जमकर रील्स बना रहे हैं।
छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास के गीत के चाहने वाले हर वर्ग में हैं। इनकी सिंगिंग जोड़ी का नया गीत "लेगे-लेगे मोर दिल" का ऑफिशियल वीडियो उनके यूटयूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर 21 दिसंबर को रिलीज हुआ। उनका गीत दर्शकों और श्रोताओं को भा रहा है। इस गीत को सिर्फ 1 दिन में ही 1 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा और सुना है। उनके फैन्स इस सॉन्ग पर लाइक, कॉमेंट कर रहे हैं।
नितिन दुबे के नाम हैं कई रिकॉर्ड
नितिन दुबे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी सिंगर हैं। उन्हें सिर्फ उनके ही यूटयूब चैनल से 400 मिलियन से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। ये एक रिकॉर्ड है। नितिन यूटयूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं। छत्तीसगढ़ में 1 ही दिन में एक मिलियन व्यू लाने का भी रिकॉर्ड नितिन दुबे के पास ही है, जो उन्हें रायगढ़ वाला राजा 2 में प्राप्त हुआ था। हाल ही में दुबे को यूटयूब आर्टिस्ट रिपोर्ट 2023 के अनुसार 115 से ज्यादा देशों में देखा गया। इस वर्ष सिर्फ 2023 में 166 मिलियन व्यू के साथ सबसे अधिक देखे जाने वाले सिंगर का रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया है। वर्ष 2023 में ही एक वर्ष में केलो धरोहर सम्मान, बेस्ट प्ले बैक सिंगर, साईं श्री सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न जैसे 4 बड़े अवार्ड जीतने का भी रिकॉर्ड नितिन ने बनाया है। हाल ही में रिलीज 'गुइयां' फिल्म में उनका गाया टाइटल सॉन्ग "सुन तो सुन तो गुइयां" भी बहुत वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म "मोर छइहां भुइयां 2" में भी दुबे ने कई गीत गाए हैं, जिनका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।
छत्तीसगढ़ी गीतों को पहुंचाया 115 देशों तक
छत्तीसगढ़ी संगीत को विदेशों में भी अलग पहचान मिल रही है। हाल ही में यूट्यूब ने "यूट्यूब आर्टिस्ट रिकैप 2023" रिपोर्ट जारी किया गया है, जिसमें नितिन दुबे के गीतों को 115 से भी ज्यादा देशों में देखा जा रहा है। इस क्रम में भारत के बाद यूरोप में यूनाइटेड स्टेट्स और एशिया में नेपाल टॉप 3 देश हैं, जहां सबसे ज़्यादा इनके छत्तीसगढ़ी गीतों को देखा और सुना जा रहा है। इस वर्ष 2023 में नितिन दुबे के गीतों को सिर्फ एक वर्ष में ही 166 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।
मिल चुके हैं कई सम्मान
नितिन दुबे को कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्हें फिल्म मिस्टर मजनू के गीत "का तैं रूप निखारे चंदैनी" के लिए 'बेस्ट प्ले बैक सिंगर' का अवार्ड मिला है। उनके अब तक के संगीत सफर में छत्तीसगढ़ का मान राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए "छत्तीसगढ़ रत्न" अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- "केलो धरोहर सम्मान"- 2023
- "छत्तीसगढ़ रत्न"- 2023
- "बेस्ट प्ले बैक सिंगर" -2033
- "साईं श्री सम्मान"- 2023
- "छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग"- 2022
- "साईं आराधना सम्मान"- 2017
- "कला अनमोल रत्न"- 2009
- "माटी रत्न" -2008