फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarhi singer Nitin Dubey music is playing again, people are like movie 'Ihi La Kaithe Maya songs

छत्तीसगढ़ी सिंगर-कंपोजर नितिन दुबे के म्यूजिक का फिर चला जादू, लोगों को भा रहे 'का इहि ला कइथे मया' के गाने

Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ी मूवी 'का इहि ला कइथे मया' के गीत यूट्यूब और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarhi singer Nitin Dubey music is playing again, people are like movie 'Ihi La Kaithe Maya songs
छत्तीसगढ़ी सिंगर-कंपोजर नितिन दुबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ी सिंगर और कंपोजर नितिन दुबे एक बार फिर अपनी संगीत से लोगों को थिरकने और झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। इस महीने रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी मूवी ' का इहि ला कइथे मया' के गीत यूट्यूब और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म के 2 सॉन्ग 'जब जब बाजे तोर पायलिया...और टाइटल सॉन्ग 'का इहि ल कइथे मया...' रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन


रिलीज होते ही इस फिल्म के सॉन्ग लोगों की जुबां पर रच बस गए हैं। छत्तीसगढ़ी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर लाखों व्यू मिल रहे हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर सॉन्ग ट्रेंडिंग कर रहे हैं। सुंदरानी फिल्म्स के बैनर तले बनी मोहन सुंदरानी की प्रस्तुति में इस मूवी के स्टारकास्ट मन कुरैशी और इशिका यादव हैं। निर्देशक उत्तम तिवारी और निर्माता लखी सुंदरानी हैं। ये मूवी संभवत: इसी महीने छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही रिलीज डेट जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


पहली बार पर्दे पर दिखेगी मन कुरैशी और इशिका की जोड़ी
छत्तीसगढ़ी एक्टर मन कुरैशी और एक्ट्रेस इशिका यादव की जोड़ी पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। दर्शक इनकी जोड़ी देखने को काफी दिनों से बेताब हैं। पहली बार इन दोनों की जोड़ी किसी मूवी में देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के खूबसूरत वादियों में कांकेर और अन्य जिलों में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed