{"_id":"63788962f91a0b589a7eab6c","slug":"chhattisgarh-youth-free-training-from-today-for-agniveer-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 'अग्निवीर' बनने के लिए आज से युवाओं को ट्रेनिंग, एक दिसंबर से होगी भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 'अग्निवीर' बनने के लिए आज से युवाओं को ट्रेनिंग, एक दिसंबर से होगी भर्ती रैली
Sat, 19 Nov 2022 01:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:16 PM IST
सार
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक सिलेक्शन होने के लिए रिटायर्ड सैनिक रविंद्र सिंह, सुशील सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये युवाओं को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहितअन्य शारीरिक व्यायाम करा कर सैनिक में चयन होने के लिए टिप्स देंगे। लाइवलीहुड कॉलेज में आवासीय और भोजन सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने के लिए शनिनार से ट्रेनिंग शुरू की गई है। सूरजपुर जिले में शुरू हुई इस ट्रेनिंग में 50 युवा शामिल हैं। यह प्रशिक्षण 24 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निशुल्क ट्रेनिंग के बाद ये युवा एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की पहल से जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिला नगर सेना परिसर ग्राउंड पर्री में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए लाइवलीहुड कॉलेज में आवासीय और भोजन सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड सैनिक दे रहे ट्रेनिंग
जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक सिलेक्शन होने के लिए रिटायर्ड सैनिक रविंद्र सिंह, सुशील सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये युवाओं को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहितअन्य शारीरिक व्यायाम करा कर सैनिक में चयन होने के लिए टिप्स देंगे। प्रथम प्रशिक्षण सत्र के दौरान दौरान जिला रोजगार अधिकारी एमआर जयसवाल, लाइवलीहुड कार्यालय सहायक नवीन साहू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन