फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Youth Commission programs bring new energy, empowerment and awareness among the youth

CG News: छत्तीसगढ़ युवा आयोग के कार्यक्रमों से युवाओं में नई ऊर्जा, सशक्तिकरण और जागरूकता

Wed, 13 Aug 2025 01:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 13 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ युवाओं को इस विकास यात्रा में भागीदार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ युवा आयोग द्वारा कई नवाचारपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Youth Commission programs bring new energy, empowerment and awareness among the youth
छत्तीसगढ़ युवा आयोग के कार्यक्रमों से युवाओं में नई ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ युवाओं को इस विकास यात्रा में भागीदार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ युवा आयोग द्वारा कई नवाचारपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयोग का उद्देश्य युवाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देना है।
विज्ञापन


युवा आयोग की स्थापना युवाओं की समस्याओं के समाधान, मार्गदर्शन और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ना, मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन, समाज सेवा, नेतृत्व और नवाचार को बढ़ावा देना और युवा संवाद एवं भागीदारी के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


2025 की प्रमुख पहलें
आयोग ने वर्ष 2025 में युवाओं, महिलाओं और खेल जगत के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे समाज में जागरूकता, सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का संचार हुआ। जिले, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित, जिसमें युवाओं को सरकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। 6 से 9 अप्रैल 2025 के बीच बस्तर संभाग के छह जिलों — बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव में आयोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल युवा सशक्तिकरण एवं नवाचार
आईटी व डिजिटल स्किल्स के विशेष कोर्स, जिससे युवा डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़े और नई रोजगार संभावनाओं तक पहुंचे। समाज सेवा से जुड़ाव: पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, ग्राम विकास और जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी। विकसित भारत 2047 और “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047” के लक्ष्य में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed