फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man murdered who went to see gaura-gauri puja

Bilaspur: युवक का सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला, रात में गौरा-गौरी पूजा देखने घर से निकला, फिर मिला शव

Thu, 27 Oct 2022 12:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 12:47 PM IST
सार

सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार युवक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
chhattisgarh young man murdered who went to see gaura-gauri puja
युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात में गौरा-गौरी की पूजा देखने के लिए घर से निकला था, इसके बाद उसका खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। ऐसे में आशंका है कि पत्थर से सिर कुचलकर उसे मारा गया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बरतोरी गांव निवासी सोरबहरा गोंड़ (45) ईंट भट्ठा में काम करता था। हर साल वह दूसरे राज्य में कमान के लिए जाता था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली की छुट्टी में गांव लौटा था। पूछताछ में पता चला कि सोरबहरा मंगलवा रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर जब नहीं आया तो पत्नी और बच्चे उसे तलाश करने निकले, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन




अगले दिन सुबह लोगों ने शासकीय स्कूल के पास उसका खून से सना हुआ शव देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार युवक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed