फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man murdered by slitting his throat in raipur

Raipur: दिवाली की रात थूक चटवाया, तो दोस्तों के साथ मिलकर रेत दिया युवक का गला, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 03:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 03:22 PM IST
सार

थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि गुढ़ियारी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी से युवक का विवाद हुआ था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man murdered by slitting his throat in raipur
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार सुबह तालाब के किनारे मिला है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। मारे गए युवक ने एक आरोपी से अपनी थूक चटवाई थी। इसी के चलते बदला लेने के लिए युवक को मार दिया गया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


नया तालाब के पास मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सोमवार सुबह नया तालाब के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो देखा कि धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक की शिनाख्त गुढ़ियारी निवासी मोहन साहू (32) पुत्र स्व. आशा राम साहू के रूप में हुई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने साइबर सेल के साथ एक टीम का गठन किया। 
विज्ञापन




विवाद हुआ तो साथियों के साथ मिलकर मारा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहन साहू का करीब दो माह पहले दिवाली के लिए नया तालाब निवासी अनिल महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने अनिल महतो की तलाश शुरू की और कुछ घंटों बाद ही उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों पुखराज पटेल उर्फ राजू और अरविंद देवर के साथ मिलकर मोहन साहू की हत्या करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद
आरोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले उसका मोहन साहू से विवाद हुआ था। तब मोहन ने उससे अपना थूक चटवाया था। इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा था। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद वहां से भाग निकले। पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त धारादार हथियार भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed