फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man killed his mother-in-law in manpur

हत्यारा निकला घर जमाई: आग ताप रही थी सास, जलती लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, जंगल से पुलिस ने पकड़ा

Sun, 20 Nov 2022 04:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

आरोपी दामाद सुदामा बोगा ने अपनी सास को जलाऊ लकड़ी से वारकर मार दिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने के कारण उसने सास की जान ले ली और भाग निकला। पुलिस ने 24 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जंगल में छिपा हुआ था। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man killed his mother-in-law in manpur
पुलिस ने हत्यारोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (MMA) में एक युवक ने अपनी सास को पीट-पीटकर मार डाला। पति-पत्नी के झगड़े में सास बीच-बचाव करने के लिए पहुंची थी। इससे घर जमाई युवक भड़क गया और आग ताप रही सास के सिर पर जलती लकड़ी से कई वार कर हत्याकर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रविवार को जंगल में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम उरझे निवासी सामको बाई कोडोपी (50) की बेटी की शादी सुदामा बोगा से हुई थी। इसके बाद से सुदामा बोगा घर जमाई बनकर अपने ससुराल में रह रहा था। सामको बाई कोडोपी शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में बैठकर आग ताप रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर सुदामा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ता देख उसकी सास सामको बाई बीच-बचाव करने पहुंच गई। उसने किसी तरह से दोनों को अलग किया। 
विज्ञापन




इसके बाद फिर से जाकर आग तापने लगी। तभी सुदामा बोगा (25) आया और जलती हुई लकड़ी से सामको बाई के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे सामको बाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। यह देखकर सुदामा वहां से भाग निकला। घायल महिला को परिजन लेकर सीएचसी मानपुर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन पास के जंगल में ट्रेस हुई। इस पर पुलिस ने रविवार को जंगल में घेराबंदी कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed