{"_id":"6419bdf2f19cf700820b8c34","slug":"chhattisgarh-young-man-killed-friend-in-dispute-while-drinking-alcohol-in-sakti-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल: शराब पीने के दौरान विवाद हुआ तो डंडे से पीटकर मार डाला, फिर सड़क पर फेंक आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल: शराब पीने के दौरान विवाद हुआ तो डंडे से पीटकर मार डाला, फिर सड़क पर फेंक आया शव
Tue, 21 Mar 2023 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:53 PM IST
सार
थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया की राजेश वारदात के बाद घर से भाग चुका था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया। फिलहाल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश राठौर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। इस पर युवक ने दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को बाइक सहित उठाकर सड़क पर फेंक दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह लोगों ने नजर पड़ी तो वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर पंचायत अड़भार का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि नवधा चौक पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। पास ही एक बाइक भी पड़ी है। इस पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी और खून बहा था। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव वार्ड क्र. 14 निवासी चंद्रप्रकाश राठौर (26) का है। वह गांव में ही फास्ट फूड की दुकान का संचालन करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चंद्रप्रकाश सोमवार रात काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त राजेश राठौर (32) के साथ उसके घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद पुलिस राजेश के घर पहुंची तो पता चला कि वह भाग चुका था। पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। राजेश ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चंद्रप्रकाश ने उसके हाथ की अंगुली तोड़ दी।
विज्ञापन
इसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा उठाकर चंद्रप्राकश के सिर पर मार दिया। इससे काफी खून बह गया और चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर वह डर गया और चंद्रप्रकाश का शव घर से कुछ दूर ले जाकर चौक पर फेंक दिया। वहीं उसकी बाइक भी डाल दी, जिससे हादसा लगे। थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया की राजेश वारदात के बाद घर से भाग चुका था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया। फिलहाल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।