फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man dies due to pickup collision in korba

Korba: रनिंग पर निकले युवक को पिकअप ने कुचला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम; पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Wed, 19 Oct 2022 09:49 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

दोस्तों ने बताया कि युवक के सिर पर चोट लगी है। इसके कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रह्लाद पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था। प्रैक्टिस के दौरान तीनों दौड़ लगा रहे थे।

विज्ञापन
chhattisgarh young man dies due to pickup collision in korba
प्रह्लाद धोबी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार तड़के दोस्तों के साथ रनिंग कर रहे एक युवक को पिकअप ने कुचल दिया। युवक पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला, जिसे लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। वहीं युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। वह परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


दोस्तों के साथ दौड़ने निकला था
जानकारी के मुताबिक, तुमान निवासी प्रह्लाद धोबी (22) पुत्र अमृतलाल कॉलेज में पढ़ता था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे गांव में ही रहने वाले दो दोस्तों सुरेंद्र कंवर और अमित कंवर के साथ रनिंग प्रैक्टिस पर निकला था। गांव से करीब तीन किमी आगे तुमान-सक्ती मार्ग पर ग्राम ढोढ़ातराई के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




जाम के चलते लगी वाहनों की कतार
हादसे के बाद पिकअप चालक भाग रहा था, जिसे राहगीरों की मदद से लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की गई। इसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची हुई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। जाम लगाए हुए करीब चार घंटे हो चुके हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई है। हादसे की सूचना थाने और अफसरों को दी गई है। इसके बाद उरगा थाना पुलिस भी मौके पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक को हिरासत में लिया गया
दोस्तों ने बताया कि युवक के सिर पर चोट लगी है। इसके कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रह्लाद पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था। प्रैक्टिस के दौरान तीनों दौड़ लगा रहे थे। दोनों दोस्त आगे दौड़ रहे थे जबकि प्रह्लाद पीछे था। इसी दौरान वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। दूसरी ओर जाम लगाए लोगों का कहना है कि पिकअप चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परिजनों को उचित मुआवजा दें। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed